कानपुर, उत्तर प्रदेश उच्च अधिकारियों ने किया घंटाघर, टाटमील व जरीब चौकी चौराहे का निरीक्षण सड़क सुरक्षा व यातायात नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

कानपुर से संवाददाता अन्शु कुमार

अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डा. विपिन ताडा व डीसीपी ट्रैफिक रविन्द्र कुमार ने यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए घंटाघर चौराहा, टाटमील चौराहा व जरीब चौकी चौराहे का स्थलीय निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान यातायात के दबाव, वाहन आवागमन, जाम की स्थिति, अवैध पार्किंग, अतिक्रमण एवं सिग्नल व्यवस्था का जायजा लिया  गया.

संबंधित टीआई व ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक कर्मचारियों  को निर्देशित किया गया, चौराहों पर अनावश्यक रुकावट एवं जाम की स्थिति न उत्पन्न होने दी जाए.

निर्देश दिया गया,यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई की जाए.

साथ ही बैरियर/डायवर्जन की व्यवस्था, ई चालान प्रणाली, सड़क सुरक्षा मानकों के अनुपालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग तथा ओवरलोडिंग के मद्देनज़र विशेष अभियान चलाने का  दिया गया निर्देश.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *