बारा तहसील दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

प्रयागराज। शिवाकांत बिंद

बारा तहसील परिसर में आयोजित तहसील दिवस में शनिवार को फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज के गांवों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर प्रशासन के समक्ष गुहार लगाई। कार्यक्रम के दौरान राजस्व विभाग के अधिकारियों ने गंभीरता दिखाते हुए कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया, जबकि शेष प्रकरणों के लिए संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

तहसील दिवस की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी बारा प्रेरणा गौतम ने की। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिकायतों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तहसील दिवस का उद्देश्य ही आमजन को त्वरित न्याय दिलाना है, इसलिए सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करें।

कार्यक्रम में जमीन संबंधी विवाद, अवैध कब्जा, नामांतरण, सीमांकन, पेंशन, राशन कार्ड और पुलिस से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। राजस्व विभाग के अधिका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *