कानपुर से संवाददाता अन्शु कुमार
कानपुर पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा के मार्गदर्शन में दिनांक 10/4/2026
कमिश्नरेट कानपुर नगर के उपायुक्त सेन्ट्रल जोन अतुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना सीसामऊ के द्वारा जरीब चौकी चौराहा क्षेत्र में ई ऑटो रिक्शा एवं ई-रिक्शा की सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान क्षेत्र में संचालित रिक्शों की गहन जांच करते हुए यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी वाहन आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त न हो, कोई नाबालिग चालक वाहन का संचालन न कर रहा हो तथा कोई भी चालक नशे की अवस्था में वाहन न चला रहा हो। इसके अतिरिक्त चालकों के दस्तावेजों की भी जांच की गई एवं उन्हें यातायात नियमों का पालन करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर संबंधित थाना सीसामऊ प्रभारी राकेश कुमार सिंह चौकी प्रभारी जवाहर नगर गौरव कुमार तथा पुलिस बल मौजूद रहे।
2026-04-11











