पत्रकारों से अभद्रता मामले में कार्यवाही को लेकर आरपीएसपी ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा

जनपद बांदा। Seema giri

बांदा में सोमवार को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजि० बांदा इकाई के पदाधिकारियों एवं अन्य पत्रकार साथियों ने मिलकर विगत दिनों रेलवे पुलिस फोर्स एवं पत्रकारों से अभद्रता मामले को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि विगत दिनों रेलवे पुलिस फोर्स द्वारा रेलवे परिसर में दो लड़कों द्वारा बैनर लगाए जाने को लेकर उनको बैठा लिया गया था इस मामले की जानकारी लेने पहुंचे अन्य पत्रकार नीरज निगम, ललित कुमार व महिला पत्रकार रूपा गोयल जोकि राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के पदाधिकारी भी हैं, के साथ आर पी एफ पुलिसकर्मियों ए०एस०आई संतोष कुमार, शरुन राजभर तथा सीसीआई राजकुमार राजपूत द्वारा पत्रकारों से अभद्रता की गई साथ ही महिला पत्रकार का मोबाइल छीनकर धक्का मुक्की की गई जोकि अशोभनीय कृत्य है तथा यह पत्रकारों के अधिकारों के हनन को दर्शाता है। पत्रकारों ने ज्ञापन में महामहिम राष्ट्रपति से न्याय की मांग की है कि पत्रकारों के साथ हुए ऐसे कृत्य पर मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए साथ ही संबंधित पुलिसकर्मी एवं अन्य संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाए जिससे भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो। इस दौरान ज्ञापन के दौरान ललित कुमार, नीरज निगम, रूपा गोयल, संध्या धुरिया, सीमा गिरी, मितेश कुमार, अमोद कुमार, श्रीकांत श्रीवास्तव, जीवेश प्रकाश, धर्मेंद्र सिंह, आसिफ अली, दिलीप जैन, प्रभंजन गुप्ता, नंदूराम चतुर्वेदी, सुभाष, वेद प्रकाश, पूरन राय, सत्यनारायण निषाद, घासीराम निषाद, कुलदीप त्रिपाठी, अमर सिंह सहित तमाम पदाधिकारी एवं अन्य पत्रकार लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *