कानपुर से संवाददाता अन्शु कुमार
कानपुर पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल व अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा के निर्देशन में कमिश्नरेट कानपुर नगर में चलाये जा रहे विशेष वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में दिनांक 10/11.04.2026 को पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव की मौजूदगी में सेन्ट्रल जोन क्षेत्र में यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन एवं जनसुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सघन चेकिंग की गई।
उक्त अभियान के अंतर्गत नाबालिग ई-रिक्शा/ऑटो चालकों, शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों, निर्धारित रूट के अतिरिक्त अवैध रूप से ई-रिक्शा/ऑटो संचालन करने वालों तथा रात्रि के समय संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम के दृष्टिगत सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान बिना वैध कागजात पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई। साथ ही पूर्व में निर्धारित रूट हेतु आवंटित क्यूआर कोड के माध्यम से वाहनों का सत्यापन भी किया गया।
उक्त क्रम में थाना नवाबगंज क्षेत्र स्थित गुरूदेव चौराहा एवं थाना स्वरूपनगर क्षेत्र स्थित गोल चौराहा पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान संचालित किया गया, जहां पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल महोदय स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर वाहनों की सघन चेकिंग करते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते रहे। इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त स्वरूपनगर, संबंधित थाना प्रभारी एवं पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा।उक्त अभियान सेन्ट्रल जोन के समस्त थाना क्षेत्रों में संचालित किया गया ।
2026-04-11











