कानपुर से संवाददाता अन्शु कुमार
पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार ने आरटीसी स्कीम के तहत किया जरीब चौकी चौराहे का निरीक्षण
जरीब चौकी चौराहा पर यातायात को सुगम व व्यवस्थित बनाए रखने के लिए रस्सी द्वारा चिन्हांकन किया गया। जिससे वाहनों की आवाजाही निर्धारित लेन में सुनिश्चित हो सके.
दुकानदारों से संवाद स्थापित कर उन्हें अपने प्रतिष्ठानों के सामने अतिक्रमण न करने, सड़क पर अनावश्यक सामान न रखने तथा ग्राहकों के वाहनों को व्यवस्थित रूप से पार्क कराने के लिए जागरूक किया गया.
जरीब चौकी चौराहे पर रूट मार्शल की तैनाती की गयी है। चौराहे पर चोक पॉइंट्स की पहचान कर समस्या का समाधान किया जाएगा.
डीसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुमार ने संबंधित अधिकारियों एवं यातायात कर्मियों को निर्देशित किया कि चिन्हित रूट व्यवस्था का अनुपालन हो.
मौके पर एडीसीपी यातायात कपिल देव सिंह व यातायात निरीक्षक मध्य जोन मोवीन खान उपस्थित रहे.











