बाराबंकी :- Zameer Ahmad
बाराबंकी शहर के लखपेड़ाबाग स्थित लॉन में सूफी मोहम्मद शमशेर के पुत्र मोहम्मद असद खान की शादी के उपलक्ष्य में दावत-ए-वलीमा का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के कई प्रमुख राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों ने शिरकत कर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, सदर विधायक सुरेश यादव, बसपा नेता हफीज भारती, पूर्व बार अध्यक्ष अधिवक्ता हिसाल बारी, बाराबंकी चेयरमैन इमरान खान राजा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने वर-वधु के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए दुआएं की ।समारोह में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही और पूरे आयोजन का माहौल उत्सवपूर्ण बना रहा।
ऐसा था शादी का अरेंजमेंट:-
इसके लिए मैरिज लान को दुल्हन की तरह सजाया गया था। शादी में आने वाले VVIP और VIP गेस्ट्स के लिए अलग से प्रबंध था। वेन्यू में होने वाली इस बड़ी शादी में 2000 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। मोहम्मद असद की शादी में आने वाले अतिथियों के स्वागत के लिए हर मुमकिन कोशिश की। शादी समारोह मे कई प्राइवेट बाउंसर,व दर्जनों कार्यकर्ता देख रेख मे लगे थे अरेजमेंट के लिए रविवार शाम 4:00 बजे ही मोहम्मद शमशेर के परिवार के सभी सदस्य मैरिज लान पहुंच गए थे। मैरिज लान में शादी की देख-रेख में दर्जनों कार्यकर्ता व पारिवारिक लोग तैनात रहे । इन्हें I-CARD भी उपलब्ध करवाया गया था । इसके साथ गुप्त रूप से 20 प्राइवेट बाउंसर VVIP और VIP गेस्ट्स के लिए भी लगाए गए थे । वही समाजसेवी मोहम्मद असद के चचा नबील खान ने जानकारी देते हुए बताया कि शादी मे कैटरिंग कार्य मे लगभद 100 लोग कैटरिंग व हलवाई के काम में जुड़े थे। शादी मे मिठाई बनाने का काम भी पिछले दो दिनों से ही लगातार चल रहा था। इसमें मिठाई की संख्या लाखों में बताई जा रही है।











