एलेना कंसल्टेंसी का भव्य शुभारंभ, विदेशी वकील इल्सा फातिमा रहीं मुख्य अतिथि!

Danish khan
कानपुर आज काकादेव स्थित इम्पैक्ट इंस्टीट्यूट में एलेना कंसल्टेंसी की नई शाखा का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर लंदन (यूके) की प्रतिष्ठित विदेशी वकील सुश्री इल्सा फातिमा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और छात्रों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली।
एलेना कंसल्टेंसी, जो पहले से ही यूके और यूएई में अपनी सफल सेवाओं के लिए जानी जाती है, अब कानपुर में अपने विस्तार के साथ युवाओं को बेहतर अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आई है। इस नई शाखा का उद्घाटन कंसल्टेंसी की संस्थापक एडवोकेट सायप्रिय सिंह राठौर ने अपने पिता शिवकुमार सिंह राठौर एवं माता अनीता सिंह राठौर के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर किया।
कार्यक्रम के दौरान इल्सा फातिमा और सायप्रिय सिंह राठौर ने बताया कि एलेना कंसल्टेंसी के माध्यम से स्टडी अब्रॉड, वर्क परमिट, विजिट वीजा, टूरिस्ट वीजा और कैरियर काउंसलिंग जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। खास बात यह है कि इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए फ्री कंसल्टेशन की सुविधा भी दी जाएगी, जिससे छात्रों और युवाओं को सही मार्गदर्शन मिल सके।
इस पहल से कानपुर के युवाओं को विदेश में पढ़ाई और रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे, जिससे उनके भविष्य को नई दिशा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *