अंशु कुमार
कानपुर में ठगी का नया तरीका अपनाकर मर्चेंट नेवी में चीफ इंजीनियर से 40 लाख की ठगी कर ली गयी और अब पैसा मांगने पर टप्पेबाज दंपति दबंगई पर उतारू हो गए हैं यह पूरा पैसा चीफ इंजीनियर की बेटी की शादी के लिए जमा किया गया था।फिलहाल पीड़ित परिवार में खौफ का आलम है और पीड़ित प्रशासन से जान माल को लेकर गुहार लगा रहा है
दरअसल पूर मामला कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र अंतर्गत पैराडाइज ग्रीन अपार्टमेंट सी ब्लॉक का है जहां पर ब्रजेश द्विवेदी का परिवार रहता है बृजेश मर्चेंट नेवी में अफसर है इसलिए ज्यादातर बृजेश विदेशों में रहते हैं इसी सोसायटी के रहने वाले नीतू शर्मा और नितिन शर्मा ने पहले प्रगाढ़ पारिवारिक संबंध बनाएं और फिर परेशानी बताकर 40 लाख रुपए ले लिए जब पैसे मांगे गए तो उन्होंने अपनी गुंडई दिखाकर पैसे ना देने की बात कहीं और बृजेश के परिवार को भी जान से मारने की धमकी देते हैं।
इस मामले में बृजेश की पत्नी शालिनी द्विवेदी ने बताया कि पति बृजेश एक बेटा और एक बेटी तीनों कानपुर से बाहर रहते हैं वह घर पर अकेले रहती हैं और नीतू शर्मा उनके पति का घर पर आना-जाना था उन्होंने विश्वास जीतकर पैसे की ठगी कर ली ,जो पैसा आरटीजीएस के माध्यम से दिया गया था शालिनी द्विवेदी ने यह भी बताया कि वह 40 लाख रुपए अपनी बेटी की शादी के लिए जमा कर रखे थे लेकिन इन्होंने उस पैसे को वापस नहीं किया और बदले में 20-20 लाख की दो चेक दी थी जिसको बैंक में लगा दिया तो वह धमकी देने लगे शालिनी का कहना है कि वह घर पर अकेली रहती हैं उनके साथ कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है इन लोगों के खिलाफ पुलिस को बड़ा एक्शन लेना चाहिए क्योंकि इनका एक संगठित गिरोह है यह लोग शहर के कई लोगों के साथ ऐसी ही घटना को अंजाम दे चुके हैं । फिलहाल पुलिस में मामला दर्ज हो चुका है लेकिन दबंगों द्वारा लगातार मिल रही धमकियों से पीड़ित परिवार बहुत डरा हुआ है ।











