अवैध ब्लास्टिंग के खिलाफ किसानोें का हल्ला बोल बारा के धरा और बांकीपुर की पहाड़ियों पर खनन बंद!

संवाददाता- अजय पांडे प्रयागराज

प्रयागराज।भारतीय किसान यूनियन प्रयाग के जिला अध्यक्ष ऋषि पांडे के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई की गई।धरा एवं बांकीपुर की पहाड़ियों पर हो रही बड़ी अवैध ब्लास्टिंग को आज भारतीय किसान यूनियन प्रयाग,ग्रामीणों एवं मजदूरों ने मिलकर बंद कराया।संगठन ने चेतावनी दी है कि मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया जाएगा,उसके बाद प्रयागराज पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन दिया जाएगा।किसान नेताओं का कहना है कि अगर इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो वहीं से लखनऊ के लिए कूच किया जाएगा।ग्रामीणों का आरोप है कि ब्लास्टिंग से पहाड़ों की सुंदरता नष्ट हो रही है,मकानों में दरारें आ रही हैं और जीव-जंतु पलायन को मजबूर हैं। लगभग 400 के करीब मजदूर एवं किसान मौजूद रहे सियाराम मुखिया महेंद्र बबलू राकेश लक्ष्मण संदीप ननके छोटके सोनू शिवपूजन शिवकुमार शिव बाबू सोनू मौजीलाल राधेश्याम नींबू लाल विकास आदि मजदूर मौके पर मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *