मानक विहीन ब्लास्टिंग के विरोध में किसानों का हल्ला-बोल: खनन इंस्पेक्टर को सौंपा ज्ञापन!

मानक ताक पर,धरा बांकीपुर में हैवी ब्लास्टिंग से जनजीवन अस्त व्यस्त,गौवशों में दहशत

खनन इंस्पेक्टर वैभव सोनी ने दिया जांच का आश्वासन, किसानों ने समाप्त किया धरना

संवाददाता- अजय पांडे प्रयागराज
प्रयागराज जनपद के यमुनानगर बारा क्षेत्र के धरा बांकीपुर पहाड़ पर हो रही मानक विहीन भारी ब्लास्टिंग के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (प्रयाग) का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को समाप्त हो गया। मौके पर पहुंचे खनन विभाग के इंस्पेक्टर वैभव सोनी को किसानों ने ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। जांच और उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना स्थगित किया।धरने की अध्यक्षता किसान नेता ऋषि पांडे ने की। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में किसान और मजदूर धरना स्थल पर डटे रहे। किसानों ने आरोप लगाया कि खदान संचालकों द्वारा पहाड़ पर मानक से कई गुना अधिक विस्फोटक सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। दिन में कई बार होने वाले तेज धमाकों से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
*मकानों में दरारें,गोवंशों में भगदड़*
ग्रामीणों के अनुसार लगातार हो रही हैवी ब्लास्टिंग के कारण धरा, बांकीपुर और आसपास के गांवों में कच्चे-पक्के मकानों की दीवारों में दरारें आ गई हैं। तेज आवाज से बच्चे और बुजुर्ग डर जाते हैं।सबसे गंभीर स्थिति पहाड़ के समीप संचालित गौशालाओं की है। किसानों ने बताया कि विस्फोट के धमाके से गौशाला में बंधे गोवंश भयभीत होकर रस्सी तोड़कर इधर-उधर भागने लगते हैं,जिससे उनके घायल होने और सड़क हादसों का खतरा बना रहता है।खनन इंस्पेक्टर को सौंपे ज्ञापन में किसानों ने मांग की है कि -ब्लास्टिंग का एक निश्चित समय तय किया जाए ताकि ग्रामीण सतर्क रहें।मानक के अनुसार नियंत्रित मात्रा में ही विस्फोट किया जाए।ब्लास्टिंग से प्रभावित मकानों का सर्वे कराकर पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाया जाए।
गौशाला के आसपास ब्लास्टिंग पर तत्काल रोक लगाई जाए।इस मौके पर खनन इंस्पेक्टर वैभव सोनी ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर खदान संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर मौजूद रहे  भारतीय किसान यूनियन (प्रयाग)की पदाधिकारी मजदूर एवं किसान नाम किस प्रकार जिला अध्यक्ष ऋषि पांडे ओमप्रकाश मिश्रा महेंद्र पांडे रुपेश यादव दिनेश पटेल लक्खा पटेल राम भगवान पटेल बबलू भारतीय महेंद्र भारतीय राकेश भारतीय सियाराम नींबू लाल मुखिया कल्लू सोनू , गीता भारतीय, फूल कली भारतीय, आशा भारतीय, रानी भारतीय, सीता भारतीय, पूजा भारतीय, निशा भारतीय, सूर्य प्रकाश, कमलेश,ओमप्रकाश, महेंद्र, शैलेंद्र, दिनेश एवं अन्य मजदूर एवं  ग्रामीण मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *