सरकार की आमद मरहबा – जुलूसे मोहम्मदी में उमड़ा जनसैलाब!

Zameer Ahmad

रुदौली /अयोध्या:-  जश्ने ईद मिलादुन्नबी ﷺ के अवसर पर रुदौली में जुलूसे मोहम्मदी अपनी रवायती शानो-शौकत और अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस में रुदौली के विभिन्न मोहल्लों की अंजुमनों ने हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के शामिल होने से नगर का माहौल पूरी तरह नात-ए-मुस्तफा ﷺ की सदाओं से गूंज उठा।
जुलूस की शुरुआत मोहल्ला  कजियाना   सिनेमा रोड स्थित स्टेज नंबर-1, ग्रुप ऑफ मोहम्मद शहाब से हुई। ग्रुप के सदस्यों मोहम्मद शाहनवाज, मोहम्मद सऊद, मोहम्मद आदिल बॉन्ड, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद शाहबाज और मोहम्मद सद्दाम की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां से गुजरने वाली करीब 18 अंजुमनों ने अपने-अपने नातख्वानों के जरिए बारगाह-ए-रिसालत ﷺ में नात का नजराना पेश किया। प्रतियोगिता में शफात सभासद की अंजुमन फैजाने गरीब नवाज ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंजुमन के नातख्वान मोहम्मद अली फैजी और सुहेल बापू राजस्थान ने अपनी शानदार प्रस्तुति से मौजूद लोगों की खूब वाहवाही बटोरी। वहीं टेढ़ी बाजार की अंजुमन मोहम्मदी दूसरे स्थान पर रही। वही मोहम्मद सऊद ने बताया कि हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन (12 रबीउल अव्वल /ईद-मिलाद-उन-नबी) के उपलक्ष में यह जुलूस हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी निकाला गया है। वही जुलूस में शामिल लोगों ने देश में अमन, शांति, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम दिया व मो. सऊद ने नबी की शान मे एक शेर भी कहा “नबी की याद से रोशन मेरे दिल का नगीना है,वो मेरे मन में रहते हैं, मेरा दिल एक मदीना है।” व इस अवसर पर कई जगहों पर लंगर और तबर्रुक  का वितरण किया गया जिसमे खीर, वेज बिरयानी, सब्जी पूड़ी, बूंदी, छोला, तंदूरी चना दाल व हलीम की लोगो के लिए आमतौर से व्यवस्था थी सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
जश्ने ईद मिलादुन्नबी ﷺ और जुलूसे मोहम्मदी के मद्देनजर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सीओ रुदौली और कोतवाल संजय मौर्य समेत पुलिस प्रशासन का पूरा अमला जुलूस के दौरान जगह-जगह मुस्तैद रहा। पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा के साथ-साथ यातायात और आम जनता की सुविधा का भी ध्यान रखा। जुलूसे मोहम्मदी शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न होने के बाद पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली। पूरे कार्यक्रम के दौरान अकीदतमंदों में खासा उत्साह देखने को मिला.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *