Danish khan
कानपुर। श्री बाबा दिल्लेश्वर नवयुवक फाउंडेशन द्वारा बिरहाना रोड में बाबा महाकाल जी की आगामी पालकी यात्रा एवं भव्य महोत्सव को लेकर तिथि लॉन्च कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं संस्था से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को आगामी धार्मिक आयोजन की तिथियों की जानकारी देते हुए बताया गया कि बाबा महाकाल जी की भव्य पालकी यात्रा 23 सितंबर को निकाली जाएगी, जबकि 24 सितंबर को बाबा महाकाल जी का भव्य महोत्सव आयोजित किया जाएगा।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि दोनों दिवसीय धार्मिक आयोजन को भव्य स्वरूप देने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस अवसर पर बाबा महाकाल के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
श्री बाबा दिल्लेश्वर नवयुवक फाउंडेशन ने शहरवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर सपरिवार शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त करें, कार्यक्रम में सभी सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
2026-09-03











