कानपुर नगर :- निशा राजपूत








प्रदेश के निकाय कर्मचारियो की समस्याओ का समय रहते समाधान न किए जाने के विरोध स्वरूप महासंघ पूरे प्रदेश की निकायो का दौरा कर 9 अक्टूबर को लखनऊ में विशाल धरना-प्रदर्शन कर करेगा निर्णायक आन्दोलन की घोषणा
फिरोजाबाद/आगरा उ.प्र.स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ अपनी 13 सूत्रीय प्रमुख
लम्बित मांगो के समाधान हेतु अनेको नेक प्रयास करने के बाद किसी भी बिन्दु पर गत वर्षो से कोई निर्णय/ आदेश नगर विकास विभाग द्वारा जारी नही किया जा सका.
इन्ही समस्याऔ के समाधान हेतु प्रमुख सचिव नगर विकास जी के स्तर पर लगभग 6-7 प्रमुख रूप से महासंघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक कर समयबद्ध निस्तारण के आदेश निदेशक स्थानीय निकाय व सम्बंधित अनुभागो को दिए गए थे.
यही नही मा.नगर विकास मंत्री महोदय जी द्वारा 2-3 बार लिखित रुप से प्रमुख सचिव नगर विकास को समय वृद्घ समस्याऔ के समाधान हेतु आदेशित किया जा चुका है.परन्तु कोई सकारात्मक निर्णय नही हो सका.
महासंघ की मांगो में वह समस्याएं है जिन पर समय समय पर प्रदेश सरकार द्वारा निर्णय लेकर शासनादेश भी जारी किए जा चुके है,अब इन आदेशो का केवल नगर विकास विभाग द्वारा क्रियान्वयन किया जाना है,कुछ आदेश तो पिछले 9 वर्ष से लम्बित है जैसे 31 दिसम्बर 2001 तक कार्यरत दैनिक वेतन, संविदा /तदर्थ के कर्मचारी जिनकी संख्या पूरे प्रदेश में वर्तमान समय में केवल 352 कर्मचारियो की होगी,व कुछ आदेश 4 वर्षो से नगर विकास व निदेशालय स्तर पर केवल खाना पूरी कर रहे,वह है तदर्थ कर्मचारियो का विनियमतीकरण.
वही आज आजादी के 78 वर्ष के बाद भी प्रदेश के अकेन्द्रियत निकाय कर्मचारी जितनी संख्या सफाई कर्मचारी सहित चतुर्थ श्रेणी से प्रथम श्रेणी तक हजारो हजार में होगी,उनकी अभी तक सेवानियमावली ही नही बन सकी,जिससे जो कर्मचारी जिस पद पर नियुक्त हो रहा उसी पर सेवानिवृत्त हो रहा,कोई पदोन्नत नही और न ही पूरी सेवाकाल में कम से कम तीन पदोन्नत के अवसर ही मिल रहे.
इन परिस्थितयो में महासंघ के पास प्रदेश ब्यापी आन्दोलन के अतिरिक्त कोई अन्य विकल्प शेष नही बचा.
जिसके क्रम में महासंघ की कार्यसमिति के निर्णानुसार पूरे प्रदेश की निकायो का दौरा कर वहां के कर्मचारियो व विभिन्न संगठनो आदि को अगामी घोषित आन्दोलन की सफलता हेतु तैयार करने के लिए दि.12 सितम्बर 25 को बुलन्दशहर, अलीगढ ईकाई में महासंघ के सर्व श्री प्रदेशअध्यक्ष शशिकुमारमिश्र लखनऊ ,राकेश अग्निहोत्री प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष गाजियाबाद एवं रमाकांत मिश्र प्रदेश महामंत्री ,फिरोजाबाद के अध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष सर्व श्री जेपीबघेल,छकौडी लाल,मो•तनवीर,मनोज, दुर्गा प्रसाद,सतीश कटारा,अनिल सारस्वत,बीरेन्द्रभाटिया,अशोक बाल्मीकी,सचिन,राम नाथ आजाद,,योगेश सरल,चन्दन बाल्मीकी,जालम सिंह आदि के साथ साथ नगर निगम आगरा से विनोद इलाहाबादी,श्याम कुमार करूणेश,हरी बाबू बाल्मीकी, महेन्द्र सिंह फौजदार,सती शर्मा,मनी श चौहान, चौधरी सपन सिंह, राजकुमार बिद्दार्थी,रोहित लवानिया,शैलेन्द्र राठौर,राजेश राजौरिया,रोबिन इलाहाबादी,रितिक इलाहाबादी,रन्जीत सिंह नरवार ,राकेश साहू ,मोहन गुलजार, धर्मेंद्र शर्मा आदि सैकडो कर्मचारी नगर निगम फिरोजाबाद व आगरा के उपस्थित हुए।
आज के दौरे मे नगर निगम गाजियाबाद के अध्यक्ष व महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, कानपुर से प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना हजारिया, नरेन्द्र खन्ना, प्रदेश प्रचार मंत्री सुधाकर मिश्र, राहुल अनूप, आदि के साथ साथ बडी संख्या में फिरोजाबाद नगर निगम व जलकल तथा सफाई कर्मचारी व उनके नेता जनजागरण मीटिंग में उपस्थित हुए.











