प्रयागराज – से संवाददाता शिवाकांत बिन्द
बारा प्रयागराज। बुधवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पचहत्तरवां जन्मदिन जसरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवा और स्वच्छता के अनूठे संगम के रूप में मनाया गया। सुबह से ही स्वास्थ्य केंद्र का वातावरण उत्साह और ऊर्जा से भर गया था। विधायक डॉ. वाचस्पति स्वयं झाड़ू लेकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय पार्टी पदाधिकारियों के साथ अस्पताल परिसर की सफाई में जुट गए। उनके इस प्रयास ने उपस्थित नागरिकों में स्वच्छता को अपनाने का अद्भुत संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा है, और यह सेवा राष्ट्र के प्रति हमारी सबसे बड़ी भेंट है। सफाई अभियान के बाद विधायक मरीजों के वार्ड में पहुंचे। वहाँ उन्होंने एक-एक मरीज का हालचाल लिया, उनका मनोबल बढ़ाया और ताजे फल वितरित कर स्वास्थ्य लाभ की शुभकामनाएं दीं। मरीजों और उनके परिजनों ने विधायक की इस आत्मीयता की खुलकर सराहना की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की अधीक्षिका डॉ. अंकिता पांडेय ने अस्पताल की सेवाओं, नई पहल और मरीजों की देखभाल की जानकारी विधायक को दी। उत्सव का उल्लास तब और बढ़ गया जब विधायक डॉ. वाचस्पति ने कर्मचारियों, मरीजों और स्थानीय लोगों के साथ केक काटकर प्रधानमंत्री की का जन्मदिन मनाया। उन्होंने प्रधानमंत्री के सेवा और विकास के संकल्पों को हर नागरिक तक पहुँचाने का आह्वान किया। डॉ. वाचस्पति ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि मा0 प्रधानमंत्री मोदी जी का जीवन देश के हर व्यक्ति के लिए प्रेरणा है। हम सभी को उनके स्वच्छता, सेवा और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जीवन में उतारना चाहिए। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला मंत्री कमलेश त्रिपाठी, हरिराम त्रिपाठी, जगत नारायण शुक्ला, विधायक प्रतिनिधि फूल चंद्र पटेल, मीडिया प्रभारी नीरज केसरवानी, आलोक पाठक, पंकज कुमार मिश्रा, सीमा सिंह, डॉ. सुरेश, डॉ. यास्मीन, सुरेश मिश्रा, भूपेंद्र पाठक, आशीष सोनकर, राकेश पाठक, दीपचंद्र गुप्ता, सुरेश मिश्रा, निधिस पाठक, अमित पासी, वीरेंद्र पाठक, सुधांशु मिश्रा, सुबोध जायसवाल, जय सिंह पटेल, अर्पित जायसवाल, दिनेश केसरवानी, हजारी पटेल, पंकज, उदित मिश्रा, अर्जुन विश्वकर्मा, स्टाफ सहित दर्जनों लोग।
















