छठवीं पुण्यतिथि पर याद किए गए समाजसेवी सुमेर हजारिया श्रद्धासुमन अर्पित करके दी गई श्रद्धांजलि!

कानपुर।

विजय नगर में समाजसेवी सुमेर हजारिया की छठवीं पुण्यतिथि मनायी गयी। इस मौके पर जरूरतमंद बच्चों को खेल -कूद एवं पठन-पाठन की सामग्री बांटी गई। इससे पूर्व उनके चित्र पर माल्यार्पण करके नगर
निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने उनके साथ बिताए समय को याद किया। इस मौके पर नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना हजारिया,विनीत कुमार
गौतम,हरीशंकर,नरेंद्र खन्ना,राहुल हजारिया, सुनील हजारिया,राधेश्याम भारती, रिंकू शर्मा,
जागे हजारिया,विनोद कुशवाहा लाल, भगवानदीन,विजय लक्ष्मी हजारिया,रोविन हजारिया, कुनाल हजारिया आदि लोग मौजूद
थे।सभी लोगों ने सुमेर हजारिया को श्रद्धासुमन अर्पित करके श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *