यूपी पुलिस के बॉस का बिग बॉस बनने का रास्ता साफ अगले 3 महीने में होंगे स्थाई डीजीपी |

यूपी में अगले 3 महीने में डीजी रैंक के तीन आईपीएस अफसर रिटायर हो रहे हैं आईपीएस नीरा रावत, आईपीएस एलवी एंटनी देव कुमार और आईपीएस आलोक शर्मा सीनियर आईपीएस अफसरों के रिटायरमेंट के बाद राजीव कृष्ण वरिष्ठता सूची में तीसरे नंबर पर आ जाएंगे और उनके स्थाई डीजीपी बनने का रास्ता साफ हो जाएगा |

नीरा रावत आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन और यूपी 112 की डीजी हैं वो इसी महीने 30 अप्रैल को रिटायर होंगी डीजी रूल्स एंड मैन्युअल एलवी एंटनी देव कुमार 31 मई और डीजी स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप आलोक शर्मा जून के अंत में रिटायर होंगे
कुछ आईपीएस रिटायर होंगे तो कुछ का प्रमोशन भी होगा नीरा रावत की जगह कानपुर जोन के एडीजी आलोक सिंह डीजी बनेंगे एंटनी देव कुमार की जगह गोरखपुर के एडीजी जोन अशोक मुथा जैन को डीजी बनाया जाएगा रिटायरमेंट और प्रमोशन के इस सिलसिले से लंबे समय के बाद यूपी को स्थाई डीजीपी मिलने जा रहा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *