कानपुर नगर थाना बर्रा – उल्टी गैंग का खुलासा ऑटो में सवारी का ध्यान भटका कर करते थे लूट व चोरी.

अंशु कुमार –

गैंग में शामिल सदस्य में से कोई एक कर देता था उल्टी। फिर सवारी का ध्यान भटका के चोरी व टप्पेबाज़ी को अंजाम दिया जाता था.मुठभेड़ में मुख्य सदस्य के पैर में गोली धंसी.

मामला बर्रा थाना क्षेत्र का.23 मार्च को हुई लूट के आरोपियों के बारे में पुलिस को मिली सूचना.मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर के 2 महिला व 2 पुरुष अभियुक्तों को धर दबोचा.एक अभियुक्त मौके से हो गया फरार.

चेकिंग के दौरान फरार अभियुक्त ने पुलिस पार्टी पर  फायर झोंक दिया.गोली पुलिस की बुलेट प्रूफ जैकेट में धंसी.जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में लगी गोली.घायल अभियुक्त बनिया बाज़ार निवासी अभिषेक है.

अभियुक्त अभिषेक के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा,एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर व 2 अदद ज़िंदा कारतूस 315 बोर बरामद.

घायल अभियुक्त अभिषेक को भेजा गया अस्पताल.डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया, उल्टी गैंग में 14 सदस्य हैं। जो अलग अलग ज़िलो में टप्पेबाज़ी का काम करते हैं। बाकी अभियुक्तों की तलाश जारी है.

पकड़े गए पांचों अभियुक्तों के विरुद्ध कई मुकदमें दर्ज़.

अभियुक्त अभिषेक के विरुद्ध 6, अभियुक्ता माला के विरुद्ध 6, अभियुक्ता नंदनी के विरुद्ध 3, अभियुक्ता रिंकू के विरुद्ध 3 व अभियुक्त प्रिंस चौधरी के विरुद्ध भी 3 मुकदमें दर्ज़.

अभियुक्तों के पास से 10520 रुपए व एक ऑटो UP 78 JN 5498 बरामद.

सभी अभियुक्तों को अग्रिम विधिक कार्यवाही के उपरांत भेजा जा रहा है न्यायालय.

प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में उप निरीक्षक समर सिंह, सनी कुमार, विकास सिंह, राकेश कुमार यादव,संदीप कुमार सेन,प्रवीण कुमार,देव सिंह, महिला उप निरीक्षक अलका सुमन,शोभा सिंह, कांस्टेबल  दीपक व अमन ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *