भगवान परशुराम जयंती पर उमड़ा जनसैलाब,जयकारों से गूँज उठा क्षेत्र!

संवाददाता – अजय पांडे प्रयागराज

प्रयागराज जनपद के थाना लालापुर क्षेत्र में आज रविवार को परशुराम जन्मोत्सव हिंदू धर्म में भगवान विष्णु के छठे अवतार के रुप में मनाई जाती है। यह पर्व वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को आता है, जिसे अक्षय तृतीया भी कहा जाता है।और लालापुर क्षेत्र के डेरा बारी से लालापुर मनकामेश्वर धाम के परशुराम मंदिर तक आयोजित की गई थी और भारी संख्या में मौजूद लोगों ने जय परशुराम के नारे लगाते हुए क्षेत्र में खुशी का माहौल बनाया और सकुशल यात्रा को संपन्न कराया यात्रा में सहायक पुलिस आयुक्त बारा वेद व्यास मिश्रा,थाना प्रभारी लालापुर अनुभव सिंह,सब इंस्पेक्टर कौशलेंद्र,सब इंस्पेक्टर श्याम सुंदर, सब इंस्पेक्टर रामाश्रय यादव, सब इंस्पेक्टर रेखा, हेड कांस्टेबल राधा मोहन,पुलिस टीम मौजूद साथ ही ग्राम प्रधान भटपुरा शंकरलाल पांडे,डा विनोद त्रिपाठी,समाजसेवी अनोद त्रिपाठी,लाला शुक्ला (विवेक),आशीष मिश्रा,प्रतिनिधि विजय निषाद,भाई लाल तिवारी, बैजनाथ शुक्ला,पप्पू गर्ग,रूपेश त्रिपाठी,हरिओम,गोलू,माखन पांडे, भोला उपाध्याय,संतोष शुक्ला,आदि लोग मौजूद रहे।इस गौरवशाली यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं और युवाओं ने हिस्सा लेकर अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया। शोभायात्रा का शुभारंभ डेराबारी स्थित हनुमान मंदिर से विधि-विधान के साथ हुआ। इस आयोजन की खास बात युवाओं की भारी भागीदारी रही। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी यात्रा के दौरान साथ-साथ मौजूद रहा,जिससे कार्यक्रम सकुशल और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *