बांदा। सीमा गिरी
SP पलाश बंसल के निर्देशन में चल रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
काशीराम कॉलोनी निवासी सुनिता ने 17 अप्रैल 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि घर की कुंडी लगाकर दुकान जाने पर उनके कमरे से बैग समेत आभूषण चोरी हो गए।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 अप्रैल को अभियुक्ता सना खान पत्नी अजय को काशीराम कॉलोनी से ही गिरफ्तार किया। घटना में शामिल एक बाल अपचारी को भी नियमानुसार संरक्षण में लिया गया।
बरामदगी: 3 ग्राम का पीली धातु का लॉकेट, 3.7 ग्राम का पीली धातु का आभूषण, 54 ग्राम की सफेद धातु की पायल, काले रंग का सूट और एक बैग।
पंजीकृत अभियोग: मु0अ0सं0 188/26, धारा 305/331(1)/317(2) बीएनएस, थाना कोतवाली नगर, बांदा।
गिरफ्तारी टीम: SI विनोद सिंह, महिला SI आकांक्षा पटेल, महिला कांस्टेबल शाहिदा कौसर, कांस्टेबल विनय कुमार, कांस्टेबल अजय कुमार।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।











