जाको राखे साइयां मार सके न कोय:महिला के ऊपर से गुजर गई मालगाड़ी।

कासगंज।बचपन में आप लोगों ने एक कहानी सुनी होगी।एक बिल्ली कच्चे घड़ों में घुसकर बैठ जाती है।उन कच्चे घड़ों को आग में तपाया जाता है।इसके बाद भी बिल्ली जिंदा बच जाती है।एक कहावत और भी है जाको राखे साइयां मार सके न कोय।यह कहावत उत्तर प्रदेश के कासगंज में लोगों ने अपनी आंखों के सामने सच होते देखी।जहां बेहोश होकर रेलवे ट्रैक के बीचों बीच गिरी महिला के ऊपर से मालगाड़ी गुजर गई और मलागाड़ी उसे खरोंच तक नहीं आई।हालांकि बेहोश होकर गिरने से हल्की सी चोट आई है, लेकिन उसकी जान बच गई।

बेहोश होकर ट्रैक पर गिर गई महिला।

कासगंज के बाबूपुर गांव की 40 वर्षीय महिला हरप्यारी आर्यनगर में अपने परिवार के साथ रह रही थी।दो दिन पहले ही हरप्यारी गांव से आई थी। रविवार जब घर से निकलकर हरप्यारी सहावर गेट रेलवे क्रासिंग होते हुए दवा लेने के लिए बाजार जा रही थी। इसी बीच बेहोश होकर रेल ट्रैक के बीचों बीच गिर गई। तभी यार्ड की ओर से मालगाड़ी आ गई। मालगाड़ी ट्रैक के बीच गिरी हरप्यारी के ऊपर से गुजर गई। लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो वह भौचक्के रह गए और घबरा ग‌ए।इस दौरान मौजूद तमाम लोग वीडियो भी बनाने लगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो।

थोड़ी देर में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। फिर तो लोगों की जुबां पर एक ही बात थी कि जाको राखे साइयां मार सके न कोय। मालगाड़ी गुजरने के बाद लोगों ने हरप्यारी को उठाया तो वह होश में आ गई। बेहोश होकर गिरने से उसके सिर में मामूली चोट लगी थी।हरप्यारी के घर वालों को सूचना दी गई। सूचना के हरप्यारी घर वाले मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *