संवाददाता मनीष गुप्ता
कानपुर
कानपुर कमिश्नरेट का लगातार 27वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया-
कानपुर: थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा की गई रक्तदान पहल में लगातार 27 वां रविवार एस.एन. सेन बी.वी.पी.जी.कॉलेज थाना फिलखाना में आयोजित किया गया |
कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा आयोजित इस रक्तदान शिविर में कॉलेज व ncc कैडेट्स ने अधिक से अधिक प्रतिभाग किया जिसमे कुल 16 लोगों के द्वारा हैलेट ब्लड बैंक की कुशल टीम के नेतृत्व में रक्तदान किया जा सका|
अब तक कुल 2272 यूनिट रक्तदान किया गया है रक्तदान शिविर में सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली अशोक कुमार सिंह कानपुर नगर महोदय ने रक्तदान करने वाले रक्तदानियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर हौसला अफजाई भी किया |
इस अवसर पर व.उ.नि. गोपाल कन्हैया, उ.नि. प्रमोद कुमार, मदद की राह व कई सहयोगी संस्थाएं मौजूद रही|











