अनवरगंज पुलिस ने दबोचा 20 हजार का इनामी


कानपुर संवाददाता मनीष गुप्ता

कानपुर। लंबे समय से फरार चल रहे, कई मुकदमों में नामित , पुरस्कार घोषित अभियुक्त को थाना अनवरगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन द्वारा अभियुक्त पर 20000/- रूपये का नकद पुरूस्कार भी घोषित किया गया था। अभियुक्त को पुलिस ने बांसमण्डी से गिरफ्तार किया।
शनिवार देर रात पकड़े गए अभियुक्त की पहचान फराज खान नि0 कल्लूमल का हाता थाना बेकनगंज के रूप में हुई। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गैंगस्टर एक्ट समेत 7 मुक़दमें दर्ज हैं।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में व0उ0नि0 भुवनेश्वरी सिंह, हे0का0मु0 अहमद,हे0का0 सरफराज आलम, का0योगेश कुमार, का0 दीपक कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *