कानपुर -मनीष गुप्ता
कानपुर शहर की पुलिस और साइबर सेल ने ₹125 करोड़ के बड़े साइबर ठगी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह में बैंक कर्मचारियों की संलिप्तता भी सामने आई है।जांच में पता चला कि आरोपी फर्जी दस्तावेजों से GST फर्म बनाकर उनके नाम पर खाते खुलवाते थे और ठगी की रकम को देशभर में ट्रांसफर करते थे। इस पूरे नेटवर्क में Axis Bank, UCO Bank और UP Gramin Bank के कुछ कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है, जो कमीशन लेकर खातों की लिमिट बढ़ाने में मदद करते थे।पुलिस के मुताबिक गिरोह ने 14 दिनों में करीब 90 लाख रुपये के संदिग्ध ट्रांजैक्शन किए, जबकि कुल ठगी ₹125 करोड़ तक पहुंच चुकी है। आरोपियों के पास से 9 मोबाइल फोन और फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें, ताकि समय रहते रकम को फ्रीज कराया जा सके।











