भारतीय किसान यूनियन प्रयाग नेता ऋषि पांडे ने अवैध खनन और प्रशासन की मिलीभगत पर उठाए सवाल
संवाददाता-अजय पांडे प्रयागराज
प्रयागराज।बारा थाना क्षेत्र के असवा गांव के पास स्थित मकदुमा पहाड़ पर राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। चट्टानों और हरियाली के बीच पड़े मोर को देखकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि जहरीला पानी,बिजली का झटका या शिकार की वजह से पक्षी की जान गई हो।
घटना पर भारतीय किसान यूनियन प्रयाग के जिला अध्यक्ष ऋषि पांडे ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि “हम लोग उसी मोर की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं जिसकी वजह से यमुनापार में अवैध खनन रुकवाने की मांग कर रहे हैं। मोर हमारी संस्कृति और पर्यावरण की पहचान है,लेकिन प्रशासन की लापरवाही और मिलीभगत के चलते हम इस लड़ाई में कमजोर पड़ रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से पहाड़ी क्षेत्र में अवैध खनन,ब्लास्टिंग और पेड़ों की कटाई तेजी से बढ़ी है। इससे वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास लगातार उजड़ रहा है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि मोर की मौत की निष्पक्ष जांच हो और मकदुमा पहाड़ क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर तुरंत रोक लगाई जाए,ताकि राष्ट्रीय पक्षी और पर्यावरण दोनों की रक्षा हो सके। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बारा थाने की फोर्स एवं 112 भी मौके पहुंची
2026-08-05











