कानपुर महाराजपुर – संजय सिंह
खबर उत्तर प्रदेश के कानपुर से है, जहां एक मां ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली है,,, लेकिन अभी इस रहस्य का खुलासा नहीं हो पाया है कि आखिरकार ममता का आंचल उढ़ाने वाली एक मां ने इतना कठोर कदम क्यों उठाया,,, आप को बताते चलें कि कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के नजफगढ़ गांव में रहने वाली चांदनी की शादी आज से बारह साल पहले मैनपुरी निवासी राकेश से हुई थी,,, लेकिन तीन वर्ष पूर्व तलाक हो गया था,,, जिसके बाद चांदनी अपनी सात वर्षीय बेटी पायल और पांच साल की ब्यूटी के साथ नजफगढ़ मायके में रह रही थी,,, और,,, आज दोपहर चांदनी के चीखने चिल्लाने की आवाज मायके वालों ने सुनी तो घर के कमरे में जाकर देखा तो मां और बेटियां तड़प रहे थे,,, जिसके चलते तीनों को अस्पताल ले जाया गया,,, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया,,, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के भेजकर आगे की कानूनी प्रक्रिया को जारी रखा है,,,
2026-05-01











