लालापुर मनकामेश्वर मंदिर में एसडीएम-एसीपी ने की पूजा-अर्चना श्रावण के प्रथम सोमवार पर मेले का किया निरीक्षण!

संवाददाता-अजय पांडे प्रयागराज

प्रयागराज। लालापुर श्रावण मास के प्रथम सोमवार को भटपुरा स्थित मनकामेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुरक्षा और व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसडीएम बारा शिखा शंखवारऔर एसीपी बारा वेद व्यास मिश्रा मंदिर परिसर पहुंचे।अधिकारियों ने पहले बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने मेले और भीड़ नियंत्रण व्यवस्था का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने बैरिकेडिंग,पेयजल, सफाई,सीसीटीवी और पुलिस तैनाती की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और भीड़ को कतारबद्ध तरीके से दर्शन कराया जाए।एसीपी ने मंदिर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ड्यूटी में लगे पुलिस बल को सौम्य व्यवहार के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और स्वयंसेवकों को भी लगाया गया है।मंदिर प्रशासन ने बताया कि श्रावण के हर सोमवार को इसी तरह विशेष व्यवस्था रहेगी। और वहीं पर  थानाध्यक्ष अनुभव सिंह अपने पूरी टीम के साथ मौजूद रहे और अन्य थाने की फोर्स भी मौजूद रही ताकि मेला प्रशासन को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *