Danish khan
कानपुर पुरानी आलम होजरी मार्केट के दुकानदारों ने बाजार की समस्याओं और व्यापारियों के हितों को मजबूती से उठाने के लिए व्यापार मंडल गठित किए जाने की मांग की है। दुकानदारों का कहना है कि संगठन के माध्यम से बाजार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जा सकेगा।
व्यापारियों ने बताया कि बाजार में लंबे समय से कई तरह की व्यापारिक और व्यवस्थागत समस्याएं सामने आती रहती हैं। ऐसे में सभी दुकानदारों को एक मंच पर लाकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठित प्रयास किए जाने की आवश्यकता है।
दुकानदारों ने कहा कि व्यापार मंडल बनने से बाजार के विकास, व्यापारियों की सुरक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने जल्द से जल्द व्यापार मंडल के गठन की प्रक्रिया शुरू किए जाने की मांग की है।
वही होजरी दुकानदार अजहर ने बताया कि इस मार्केट में कल 112 दुकान हैं जिनमें 103 दुकानों का समर्थन हमें प्राप्त है जल्दी हम अपना व्यापार मंडल बनाएंगे ।
अफजाल अहमद अजहर हुसैन मोहम्मद रईस मोहसिन खान फैजान खान नजम खान अफजाल अहमद मोहम्मद शोएब शाहरुख नियाजी साहब शाहरुख तनवीर हनी अशरफ महेश भाई कमलेश भाई इश्तियाक अहमद गुड्डू भाई टीटू भाई खालिद मोहम्मद रूमान मोहम्मद फुरकान राफे भाई राजू भाई मोहसिन हाई स्पीड समीर अजान मल्लू ईशान लालू भाई जीशान हाजी नौशाद अली भाई अकबर भाई शोएब भाई बॉलीवुड नफीस भाईअन्य लोग रहे मौजूद!











