नाली विवाद में किसान की पीट पीट कर हत्या – आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों का सीएचसी में हंगामा!

रिपोर्ट – रवि शंकर सिंह
बछरावां। पुराना गांव में मंगलवार रात नाली विवाद में किसान भगवानदीन यादव (50) की सरिया से पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सीएचसी बछरावां में परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस और परिजनों के बीच नोकझोंक भी हुई। किसान की हत्या से परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन व ग्रामीण देर रात तक विरोध प्रदर्शन करते रहे। पुलिस ने जांच के बाद मामले में कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
पुराना गांव निवासी भगवानदीन यादव (50) पुत्र रामसेवक और उनके पड़ोसी के खेत आसपास हैं। खेत में पानी जाने के लिए एक ही नाली है। दोनों पक्ष नाली पर  भगवानदीन के सिर, हाथ, पैर पर गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों की मदद से परिजनों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉ. भावेश यादव ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी से सीएचसी में नाते-रिश्तेदारों व ग्रामीणों का मजमा जुट गया।
परिजनों ने पुलिस को शव पोस्टमार्टम के लिए जाने से रोक दिया। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। पिता रामसेवक ने बताया कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। पहले आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जाए।
हंगामे की सूचना पर पुलिस भी आ गई। सीओ महाराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि नाली विवाद में किसान की हत्या किए जाने की बात सामने आई है। परिजनों को शांत कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *