केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने छावनी भाजपा प्रत्याशी रघुनंदन सिंह भदौरिया के लिए माँगे वोट

संवाददाता मनीष गुप्ता

कानपुर छावनी विधानसभा भाजपा प्रत्याशी रघुनंदन सिंह भदौरिया के समर्थन में भारत सरकार की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भाजपा प्रत्याशी के केंद्रीय कार्यालय श्याम नगर से रोड शो कर रघुनंदन सिंह भदौरिया के लिए वोट मांगे इस दौरान हजारों की संख्या में मौजूद भाजपा पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय आम जनमानस के द्वारा फूलों की वर्षा कर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का स्वागत माल्यार्पण कर किया गया स्मृति ईरानी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा सरकार बन रही है तथा छावनी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी रघुनंदन सिंह भदौरिया भारी बहुमत से जीत रहे हैं रोड शो के दौरान केंद्रीय मंत्री ने राहगीरों एवं आम जनमानस को हाथ हिलाकर अभिवादन करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए रघुनंदन सिंह भदोरिया को विजयी बनाने की अपील की। जनसंपर्क में प्रमुख रूप से दक्षिण जिलाध्यक्ष बीना आर्या पटेल जीत सिंह भोला अंश बाबू ऋषभ भदौरिया हिमांशु भदौरिया उमेश सविता युवराज सिंह दीपू गुप्ता ओ पी दुबे हरमोहन सिंह पिंकू चतुर्वेदी डॉ बी आर शर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *