रुदौली गैस एजेंसी द्वारा हो रही अवैध वसूली व गैस की काला बाजारी को लेकर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन!

रुदौली /अयोध्या :-Zameer Ahmad
रुदौली में इंडियन गैस एजेंसी द्वारा बीमा , होम डिलीवरी और नए कनेक्शन के नाम पर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली व मनमानी की खबरें लगातार सामने आ रही हैं!प्रमुख मामले और शिकायतें बीमा के नाम पर वसूली, गैस की काला बाजारी,उपभोक्ताओ को समय पर गैस ना देकर होटलों व गैस रिफ़्लिंग दुकानों पर गैस की सप्लाई देने से सम्बंधित शिकायते आ रही है! आप को बता दे कि रुदौली नगरपालिका परिषद की सभासद कौसर परवीन ने रुदौली उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिला अधिकारी अयोध्या से रुदौली गैस एजेंसी की कई बिन्दुओ पर शिकायत की है सभासद ने आरोप लगाया है कि गैस एजेंसी के कर्मचारी उपभोक्ताओं से अभद्र व्यवहार करते है, और गैस की काला बाजारी के साथ साथ बीमा के नाम पर 236 रुपये की जबरन वसूली, सुरक्षा पाइप व रेगुलेटर के नाम पर 190 रुपये जबरन वसूली करते है और ना खरीदने पर उपभोक्ताओं को समय पर होम डिलीवरी ना देकर गोदामों पर व कार्यालय पर लम्बी लम्बी कतार मे खड़ा करवाते है और कहते है की ऐ ऊपर से आदेश है सामान को लेना होगा व बीमा करवाना पड़ेगा अन्यथा गैस बुक नहीं होंगी जिससे उपभोक्ताओं को काफ़ी परेशानिओ का सामना करना पड़ रहा है जिससे बीमा और अतिरिक्त राशि वसूलने को लेकर रुदौली वासिओ का गुस्सा फूटा है। सभासद प्रतिनिधि गुलाम अंसारी ने कहा कि रुदौली गैस एजेंसी पर बुकिंग मैसेज से ज्यादा राशि लेने और होम डिलीवरी के नाम पर अतिरिक्त पैसे मांगने पर उपभोक्ताओं मे काफ़ी आक्रोश है और विरोध करने पर सिलेंडर न देने की धमकी देते हैं।
जबकि इस तरह की अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग लगातार सख्त कदम उठा रहा है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में अवैध रूप से सिलेंडर स्टोर करने और ब्लैक मार्केटिंग करने वाली एजेंसियों के खिलाफ छापे मारकर एफआईआर दर्ज की गई है और जिला आपूर्ति अधिकारियों (DSO) और प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि तय दरों से अधिक वसूली या मनमानी करने वाली गैस एजेंसियों के लाइसेंस रद्द किए जाएंगे और उनके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act) के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *