रुदौली ब्लॉक मे केक काटकर मनाया गया बी. डी. ओ.का जन्म दिवस!

रुदौली,/अयोध्या।:-Zameer Ahmad
विकास खंड रुदौली में सामाजिक व प्रशासनिक गतिविधियों के बीच एक बेहद खुशनुमा और यादगार पल देखने को मिला, जब बी. डी. ओ.अखिलेश कुमार गुप्ता का जन्म दिवस पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस खास अवसर पर ब्लॉक परिसर और स्थानीय समर्थकों में भारी उत्साह का माहौल रहा।
जन्मदिन के इस मांगलिक अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी अशरफ हुसैन व भगवान दीन के सौजन्य से एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य आकर्षण केक काटना रहा। जैसे ही अखिलेश कुमार गुप्ता ने केक काटा, पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट और “हैप्पी बर्थडे” के गीतों से गूंज उठा। उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और उनके उज्ज्वल भविष्य, दीर्घायु तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। बी. डी.ओ. को बड़े-बुजुर्गों और सहयोगियों का मिला आशीर्वाद
इस मौके पर ब्लॉक स्तर के अधिकारियों, स्थानीय ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ग्राम विकास अधिकारी अशरफ हुसैन व भगवानदीन ने खंड विकास अधिकारी अखिलेश कुमार गुप्ता को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। आयोजन में मौजूद सहयोगियों ने कहा कि बी डी ओ साहब का स्वभाव हमेशा से मिलनसार और सहयोगात्मक रहा है, यही वजह है कि आज उनके जन्मदिन पर पूरा क्षेत्र उन्हें बधाई देने उमड़ पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *