रुदौली /अयोध्या :- zameer Ahmad
रुदौली विधानसभा के विधायक रामचंद्र यादव सरयू नदी की बाढ़ से प्रभावित तराई इलाकों में लगातार राहत सामग्री और भोजन पैकेट वितरित कर रहे हैं। प्रशासन और विधायक के सहयोग से अब तक कुल 1,870 से अधिक राहत किट और 803.5 क्विंटल भूसा प्रभावित परिवारों व पशुओं के बीच बांटा जा चुका है। हाल ही में सितंबर 2026 में पस्ता माफी गांव की बाढ़ चौकी पर सलाहपुर और महंगू का पुरवा के 388 परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई। राहत सामग्री के प्रत्येक राहत किट में बाढ़ पीड़ितों की दैनिक जरूरतों के लिए आलू, प्याज, आटा, दाल, चावल, नमक, तेल, मसाले जैसी खाद्य सामग्री शामिल है। इसके अतिरिक्त दैनिक उपयोग के लिए बाल्टी, तिरपाल, माचिस, मोमबत्ती और साबुन भी दिए जा रहे हैं। वही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मवेशियों के लिए 803.5 क्विंटल भूसे का भी अलग-अलग चरणों में वितरण किया गया है। इसके साथ ही आपदा एवं दुर्घटना से प्रभावित 55 लाभार्थियों को 2 करोड़ 16 लाख रुपये से अधिक की सहायता राशि के चेक भी सौंपे जा चुके हैं और तहसील प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे पूरा कर लिया है ताकि कोई भी जरूरतमंद परिवार आवश्यक सहायता से वंचित न रहे। बुधवार को खाना वितरण मे विधायक राम चंद्र यादव के साथ समाज सेवी सत्य प्रकाश यादव भी मौजूद रहे! विधायक राम चंद्र यादव ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगो की हर समस्या का समाधान किया जायेगा व किसी को भी भूखा नहीं सोने दूंगा इसके लिए रुदौली तहसील प्रशासन निरंतर प्रयासरत है वही आज महंगू का पूरवा, सड़री, पसईया, नूर पुर आदि गाँवो के परवीन,राज कुमार,बुधना,मधु,ज्ञाना देवी,फूलचंद,मैकू,विजय पाल,शिव चंद,कृष्णा वती, राम किशोर,जनक लाल आदि सहित लगभग 600 लोगो को खाना वितरण किया गया.
2026-09-10











