सवादाता मनीष गुप्ता
कानपुर थाना चकेरी के अन्तर्गत सजारी गांव में
18 फरवरी की रात में हुई हत्या युवक का शव उसके घर के पीछे बने खंडहर में मिला था पुलिस द्वारा मामले की छानबीन कर आरोपी को 72 घंटों में धर दबोचा
पत्नी प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सजारी गांव चकेरी निवासी सर्वेश की शादी छह साल पहले मंगलाविहार निवासी सोनम के साथ हुई थी। शादी के कुछ साल बाद ही सोनम के संबंध अपनी बुआ की लड़की दीपिका के पति कमलेश यादव निवासी रानीगंज थाना काकादेव और मूल निवासी थाना महराजगंज जनपद रायबरेली से हो गए थे। कमलेश अक्सर सर्वेश के घर आता और दोनों शराब पीते थे। अवैध संबंध की जानकारी होने पर सर्वेश इसका विरोध करता था। घटना के दिन भी कमलेश रात को घर आया तो सर्वेश विरोध करते हुए उससे लड़ गया। इस पर सोनम ने कमलेश का साथ दिया और दोनों ने मिलकर सर्वेश का गला घोटकर मार डाला। फिर शव को घर के पीछे खंडहर में फेंक दिया। मामले की जानकारी पर पहुंची थाना चकेरी पुलिस ने सर्विलांस की मदद से घटना खोल दी। घटना के दिन सोनम और कमलेश के मोबाइल की लोकेशन घर में ही मिली। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने घटना के समय प्रयोग हुए तीन मोबाइल भी बरामद किये











