संवाददाता मनीष गुप्ता
कानपुर उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल( पूर्व माध्यमिक),शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष योगेंद कुमार सिंह ने जिलाधिकारी नेहा शर्मा और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.पवन कुमार तिवारी को स्कूलों के समय सुबह 7 बजे से 12 बजे तक परिवर्तन किए जाने के लिए ज्ञापन दिया।वर्तमान में स्कूल का संचालन प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक है जिलाध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि चालू माह में ही बेतहाशा गर्मी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सुबह आठ बजे से ही सूर्य की तपिश लोगों को बेहाल कर रही है। दोपहर होते होते लू के थपेड़ों से आम जन जीवन बेहाल होने लगा है। ऐसे में दोपहर 2 बजे विद्यालयों के बंद होने पर बच्चे गर्मी से झुलस जा रहे है और विद्यालयों का समय परिवर्तित किया जाना बेहद जरूरी हो गया है।उन्होंने कहा कि गर्मी को देखते हुए कई शहरों में स्कूल के समय में परिवर्तन कर दिया गया है और आने वाले दिनों में इससे राहत की कोई सम्भावना भी दिखाई नहीं पड़ रही है।वही भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार प्रदेश में आगामी दिनों में ‘हीट वेव’चलने को सम्भावना जताई गयी है।
2022-04-06