दो लाख कोविड वैक्सिनेशन के सफलतापूर्वक अभियान में जुड़े लोगों का हुआ सम्मान

संवाददाता मनीष गुप्ता

कानपुर मण्डलायुक्त डा0 राजशेखर ने आज जनपद कानपुर नगर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में कोविड-19 के मेगा वैक्सीनेशन कैम्प में दो लाख कोविड-वैक्सीनेशन डोज सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस अभियान में जुडे जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सर्वप्रथम मण्डलायुक्त डा0 राजशेखर को अपर निदेशक चिकित्सा डा0 जी0के0 मिश्रा व मुख्यचिकित्सा अधिकारी डा0 नेपाल सिंह ने दो लाख कोविड वैक्सीनेशन डोज लगवाये जाने तथा कोविड महामारी के नियन्त्रण एवं रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशन व भरपूर सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुये प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मण्डलायुक्त ने कहा कि ग्रीनपार्क में उ0प्र0 का सबसे बडा वैक्सीनेशन सेंटर के रूप में संचालित किया गया था। उन्होंने बताया कि मई, 2021 से जनवरी, 2022 तक यहॉ पर संचालित किया गया जिसमें रिकार्ड दो लाख से अधिक लोगों को कोविड का टीका लगाया गया है, जिसमें दिव्यांग, बुर्जग, महिलाओं, युवाओं आदि लोगों को विशेष टीकाकरण का कैम्प चलाया गया था। इस कैम्प के सफल संचालन में जिन अधिकारियों व चिकित्सकों, कर्मियों ने बेहतर योगदान दिया उन्हें सम्मानित करने के लिये इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में मण्डलायुक्त ने डा0 महेन्द्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी, डा0 एस0के0 सिंह, डा0 अमित कनौजिया, डा0 सुबोध कुमार, डा0 राजेश शर्मा, डा0 राजवीर सिंह आदि के साथ पैरामेडिकल स्टाफ नर्स नीतू पाल, श्वेता सिंह, सुषमा दीक्षित व प्रमिला सचान प्रतिभा शुक्ला आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा ने मण्डलायुक्त के कुशल नेतृत्व में कोविड प्रबन्धन में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों व चिकित्सकों की प्रशंसा करते हुये कहा कि उस दौरान उन्होंने अपने इस चुनौती पूर्ण कार्य को पूर्ण मनोयोग व साहस के साथ किया जिसकी जितनी प्रशंसा की जाये कम है।

सम्मानित होने वालों में 40 स्टाफ नर्स ,चार एडिशनल सीएमओ, चार एमओ एवं 10 सपोर्ट स्टाफ सहित कुल 70 लोगों स्वास्थ्य विभाग के सम्मानित किया गया साथ ही कार्यक्रम में सहयोग करने वाले ग्रीन पार्क स्टेडियम के स्टाफ परिवर्तन एनजीओ एवं स्वयंसेवी संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर अतुल कुमार, उप निदेशक खेल श्रीमती मुद्रिका पाठक सहित जिला पंचायतराज अधिकारी श्री कमल किशोर, बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री पवन तिवारी सहित अन्य अधिकारीगण व चिकित्सकगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *