चंदौली।सकलडीहा के सिंघम सीओ अनिरुद्ध सिंह का एक ट्वीट आजकल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।कीर्ति उपाध्याय नाम के एक यूजर ने ट्वीटर पर उत्तर प्रदेश पुलिस और चंदौली पुलिस को टैग करते हुए मदद मांगी।कीर्ति ने तलवार लहराते हुए बाइक सवार युवकों का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि अगर इन बदमाश लड़कों पर एक्शन नहीं लिया गया तो हम लोग कुछ कर लेंगे।कीर्ति के ट्वीट को देखते ही सिंघम सीओ अनिरुद्ध सिंह ने अपने सिंघम अंदाज में जवाब में दिया। जब तोड़ेगा नहीं, तब तक छोड़ेगा नहीं।
कीर्ति ने चंदौली के सकलडीहा के सिंघम सीओ अनिरुद्ध सिंह को भी टैग किया और लिखा,महोदय अगर कार्रवाई नहीं हुई तो हम कुछ कर लेंगे,क्योंकि हम लोग परेशान हो गए हैं। समाज के डर से हम लोग थाने का चक्कर नहीं लगाना चाहते।महोदय कृपया संज्ञान लें।इन बदमाश लड़कों के खिलाफ उचित दंडात्मक कार्यवाही करें।
कीर्ति के इस ट्वीट पर सिंघम सीओ अनिरुद्ध सिंह ने रिप्लाई करते हुए लिखा,जब तक तोड़ेगा नहीं, तब तक छोड़ेगा नहीं,चंदौली पुलिस का आपको वादा है।एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा कि थोड़ा इंतजार करें।इनका भी मीम बनाता हूं। चंदौली पुलिस का आपसे वादा है।इस रिप्लाई के बाद सोशल मीडिया पर सिंघम सीओ अनिरुद्ध सिंह छा गए है।लोग उनके इस जवाब को लाइक कर रहे हैं।
आपको बता दें कि ट्वीटर पर कीर्ति उपाध्याय नाम के यूजर ने जो वीडियो शेयर किया है।उस वीडियो में बाइक सवार कुछ लड़के हाथ में तलवार लहराते हुए स्टंटबाजी कर रहे हैं।वीडियो के बैकग्राउंड में एक चुनावी गाना, अब मांगत बा अखिलेश के भी बज रहा है। कीर्ति ने वीडियो शेयर करते हुए आरोप लगाया कि आए दिन ये लोग लड़कियों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं, मारपीट करते हैं और धमकी देते हैं। इस वीडियो पर कई अन्य ट्वविटर यूजर्स ने भी इन लड़कों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
गैंग के दो आरोपियों को धर दबोचा
सीओ अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि ये कुछ लड़कों का गैंग है। जो रील बनाते है और लोगों में आतंक फैलाने का काम करते है।साथ ही कॉलेज के आसपास लड़कियों संग छेड़खानी करते है।पुलिस को ट्विटर के जरिए इसकी शिकायत मिली थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।