अपना दर्द भुलाकर महिलाओं ने गाये सावन गीतसंघर्षशील महिलाओं के केसों की प्रोग्रेस पर चर्चावनांगना ने मनाया सावन मिलन समारोह

बाँदा:- संवाददाता- सीमा गिरी
महिला संस्था वनांगना के तत्वावधान में सावन मिलन समारोह मनाया गया। घरेलू हिंसा पीड़ित महिलाओं ने दर्द भुलाकर सावन गीत गाये और सामूहिक नृत्य किया।संघर्षशील महिलाओं के केसों की प्रोग्रेस पर भी चर्चा हुई।
वारिष्ठ संदर्भ समूह शबीना मुमताज़ ने सभी महिलाओं को सावन की बधाई देते हुए कहा कि हर महिला की अपनी एक अलग कहानी होती है। सबकी तकलीफें भी अलग-अलग होती है। ऐसे कार्यक्रमों में महिलाओं का दर्द बांटने और काम करने का काम संस्था करती है। सभी महिलाओं ने हरे रंग की चूड़ी पहनी और मेहंदी लगाई महिलाओं ने कहा कि आज पहली बार इस तरह से सावन मनाया है। महिलाओं ने सावन के गीत गए।
सुगमकर्ता शोभा देवी ने सावन के सफऱ पर महिलाओं  को जानकारी दी और बताया कि सावन आने पर हम क्या महसूस करते हैं। बारिश कैसे होती है? इसके बारे में चार्ट पेपर और बोर्ड मेपिंग से बातया गया। डारेक्टर पुष्पा शर्मा, श्यामकली सहित शहर व कई गांवों की 50 महिलाएं शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *