संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों की निजीकरण पर नगर आयुक्त महोदय से हुई वार्ता।

कानपुर :- dewa nishad
संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति नगर निगम जलकल कानपुर के प्रतिनिधियों से नगर आयुक्त श्री अर्पित उपाध्याय जी से निजीकरण के संबंध विधिवत एक घंटे वार्ता हुई नगर आयुक्त महोदय ने विश्वास दिलाया कि मात्र 4 दिन का समय दीजिए 5000 आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों के साथ किसी भी तरह का अन्याय नहीं होगा, हम आप लोगों से पुनः वार्ता कर प्रकरण का समाधान निकलेंगे। इस पर नगर आयुक्त का आभार व्यक्त किया गया। समिति ने कहा कि आप कर्मचारी हित में बेहतर कार्य कर रहे है, सेवानिवृत्त तिथि पर कर्मचारी का समस्त भुगतान, पेंशन बुक एवं एसीपी आदि का भुगतान वर्षों से लंबित युद्ध स्तर पर किया जा रहा है, मृतक आश्रित का नियुक्ति आदि सब ठीक और समय पर हो रहा है। बैठक में सर्वश्री जयपाल सिंह, रमाकांत मिश्र, हरिओम बाल्मीकि, विनोद कुमार, मुन्ना हजारिया, पिंटू चौधरी, धीरज गुप्ता, मुकेश वाल्मीकि, बृजलाल भारती,अजीत बाघमार आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *