कानपुर :- दानिश खान
कानपुर आज बहुप्रतीक्षित हिंदी फीचर फिल्म सुजाता मूवी का भव्य प्रीमियम नोवेल्टी टॉकीज लाटूश रोड पर लॉन्च हुआ मुख्य अतिथि के तौर पर गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी जी संतोष गहमरी जी अखिल भारतीय भोजपुरी के अध्यक्ष दिनेश अवस्थी जी मौजूद रहे फिल्म की कहानी महिला उत्पीड़न एवं सामाजिक विषय पर आधारित है फिल्म की हीरोइन सुजाता अराजक तत्वों से लोहा लेती हैं और सरकार की नीतियों के साथ कैसे समाज में अपने आप को खड़ा करती है और समाज में एक संदेश देती हैं यह फिल्म दर्शकों को एक नई भावनात्मक कहानी से जोड़ती है, प्रीमियम के दौरान फिल्म को लेकर दर्शकों और मेहमानों में खास उत्साह देखने को मिला हीरो शान वारसी ने बताया यह फिल्म सरकार की नीतियों पर आधारित है जो लोगों को काफी पसंद आ रही है फिल्म में देविका सिंह शान वारसी नितिन चोपड़ा निर्देशक रवि शर्मा रहे मुंबई फिल्म निर्माता संतोष गुप्ता ने बताया की फिल्म का उद्देश्य मनोरंजन के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी पर्दे पर बहुत शानदार तरीके से उभारा है कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों ने फिल्म की कहानी की सराहना की, नितिन चोपड़ा ने आए हुए दर्शको पत्रकारों व मेहमानों का स्वागत व धन्यवाद किया।











