आज अजमेर मंडल के सभी स्टेशनों पर पर्यावरण को बनाए रखने के लिए 15.5. 2026 से 05.6.2026 तक विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में यात्रियों एवम कर्मचारियों को जागरूक करने हेतु मंडल रेल प्रबंधक महोदय श्रीमान राजू भूतड़ा ,वरि.यांत्रिक इंजी. (फ्रेट व ईइनएचएम) मनोज मीना के निर्देशानुसार फालना स्टेशन पर भी पर्यावरण जागरण रैली का आयोजन किया गया जिसमें कर्मचारी व यात्रियों को अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाने हेतु प्रेरित किया गया स्टेशन पर स्टेशन मैनेजर श्यामलाल मीणा जी के सानिध्य में रैली का आयोजन किया गया जिसमें जूनियर इंजीनियर प्रेम सिंह स्टेशन मास्टर अशोक कुमार स्वास्थ्य निरीक्षक मनोज कुमार कर्मचारी प्रदीप विनोद मुकेश पूर्ण जमादार व सभी सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे
2026-05-16











