दा ब्रिटिश इंग्लिश स्पीकिंग इंस्टीट्यूट द्वारा ड्राइंग,राइटिंग एवं दीनीयात प्रतियोगिता में मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित!

दानिश खान
कानपुर। दा ब्रिटिश इंग्लिश स्पीकिंग इंस्टीट्यूट के द्वारा  ड्राइंग, राइटिंग एवं दीनीयात प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
तत्पश्चात बेकनगंज स्थित एहसान मैरिज हॉल में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हाफिज़ व कारी जमाल रज़ा बरकाती ने नमाज़ एवं वुज़ू का सही तरीका व्यावहारिक प्रदर्शन (एक्शन) के साथ समझाया, जिससे उपस्थित बच्चों एवं अभिभावकों को महत्वपूर्ण धार्मिक जानकारी प्राप्त हुई।
कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजिक कार्यकर्ता हयात ज़फर हाशमी, कामरान शाहिद एवं आरिफ मार्टिन ने प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को उपहार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इंस्टीट्यूट के निदेशक अलीम अख्तर खान ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र भेंट करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि हमारा संस्थान समय-समय पर इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन कर बच्चों को उनकी प्रतिभाओं को निखारने और आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है।
कारी जमाल रज़ा बरकाती ने कहा कि दीनी तालीम के साथ-साथ नैतिक शिक्षा और अच्छे संस्कार भी बच्चों के जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें अपने धर्म और संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं।
एमएमए जौहर फैन्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी ने कहा कि बच्चों में छिपी हुई प्रतिभाओं को पहचानना और उन्हें प्रोत्साहित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में रचनात्मकता, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में अलीम अख्तर खान, कामरान शाहिद, आरिफ मार्टिन, परवेज़ अख्तर खान, सैयद आसिम जमाल, इस्लाम खान आज़ाद, मोईन खान, एहसास बॉबी, आमिर ऐंकर, फैज़ान खान, बब्लू खान, हाजी सलीम खान, हाजी सलीस अहमद पप्पू, शराफत खान, दानिश खान एवं शीनू शाह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *