रुदौली /अयोध्या :- जमीर अहमद
मिल्कीपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी चंद्रभान पासवान ने एक तरफ़ा जनता का आशीर्वाद प्राप्त कर भारी जीत दर्ज की थी उसके बाद से लगातार मिल्कीपुर की जनता के बीच बने रहे व उनकी जन समस्याओ का समाधान करने मे व्यस्त रहे जिसके कारण उनका गुजरात जाना मुश्किल हो गया था लेकिन आख़िरकार कीमती वक्त निकाल कर 23/6/2026 को गुजरात के सूरत शहर के लिए लखनऊ एयरपोर्ट से प्रस्थान किया लेकिन शायद विधायक जी को ये नहीं पता था की उनके चाहिने वालो की भारी संख्या मिल्कीपुर के आलावा गुजरात मे भी है विधायक चंद्रभान पासवान जैसे ही सूरत के एयरपोर्ट पर पहुंचे हि थे कि उनके चाहिने वालो ने विधायक जी का जबरदस्त व भव्य स्वागत किया ये देख विधायक जी ने सभी का तहे दिल से आभार प्रकट किया व उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों ,देवतुल्य कार्यकर्ताओं व जनमानस द्वारा मिले आत्मीय स्नेह, भव्य स्वागत व अभिनंदन से मन भावविभोर है।
इस स्नेहपूर्ण स्वागत के लिए सभी ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।











