ह्यूमन काइंड वेलफेयर व लाइफ केयर द्वारा लगाया गया नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप!

(दानिश खान)

कानपुर आज ह्यूमन काइंड वेलफेयर एवं लाइफ केयर मेडिकल सेंटर द्वारा नि:शुल्क मेगा हेल्थ चेकअप कैंप ओ ब्लॉक किदवई नगर सब्जी मंडी में हुआ जिसमें मुख्य अतिथि एमएलसी माननीय अरुण पाठक व काजी ए शहर हाफिज अब्दुल कुद्दुस हादी रहे नि:शुल्क मेगा हेल्थ चेकअप कैंप में 200 से अधिक मरीजों ने डॉक्टरों को दिखा कर परामर्श लिया और नि:शुल्क दवाएं भी ली जिसमें हड्डी रोग विशेषज्ञ दंत रोग विशेषज्ञ बाल रोग विशेषज्ञ स्त्री रोग विशेषज्ञ व चर्म रोग विशेषज्ञ आदि के डॉक्टरों ने मरीजों को फ्री परामर्श दिया व फ्री खून की जांचे भी की गई डॉ जीशान अंसारी ने बताया समय-समय पर इस तरह के फ्री हेल्थ चेक अप कैंप हम लोग करते रहते हैं जिससे सभी लोगों को अपना स्वास्थ परीक्षण कराने में मदद मिल सके गर्मी को लेकर लोगों को घर से निकलते समय पानी अधिक मात्रा में ले और धूप से बचने की सलाह भी दी,हेल्थ चेकअप कैंप में डॉ शैलेश कुमार सिंह, डॉक्टर ऋषभ गुप्ता,डॉ रोहित अग्रवाल, डॉ शाहिद अहमद लारी डॉ विनीत कुमार गुप्ता, डॉक्टर जैनब खातून, डॉ जीशान अंसारी, डॉक्टर एम एन अंसारी डॉक्टर मुबारक अली, अबुल हसन,डीआरएस हमजा रिजवान,अलीम अख्तर खान,आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *