संवाददाता- अजय पांडे प्रयागराज
प्रयागराज। करेली थाना क्षेत्र के जफीर पुलिया गड्ढा कॉलोनी पुलिया के पास सोमवार को भारी बारिश के बाद पूरे इलाके में जलभराव की स्थिति बन गई। कई घरों में बारिश का पानी भर गया, जबकि एक घर की दीवार क्रेक हो जाने के कारण पानी का तेज बहाव हो गया जिससे कई घरों मे पानी भर गया लोग अपना सामान भी नही निकाल पाए औरअपनी जान बचाने के लिए लोग छतों और दूसरी मंजिल का सहारा लिए घर मे पानी भरने से लोगो की चिंता बढ़ गई।
सूचना मिलते ही सहायक पुलिस आयुक्त अतरसुइया *राम सिंह व थाना प्रभारी करेली सच्चिदानंद सिंह तत्काल,करेली पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और उच्च अधिकारियों से बात करके एनडीआरएफ की टीम को बुलवाकर राहत और बचाव कार्य मे जुट गए
जलभराव के कारण मदरसे और कई घरों में लोग फंस गए थे। उनको बोट की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया
करेली पुलिस और एनडीआरएफ की तत्परता से किसी बड़े हादसे को टालने में सफलता मिली। मौके पर पहुंची टीम ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण कर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया।
करेली पुलिस की त्वरित कार्रवाई और एनडीआरएफ के जवानों की मुस्तैदी ने बारिश से उत्पन्न संकट के बीच लोगों को बड़ी राहत दी।
स्थानीय लोगो ने एसीपी अतरसुइया राम सिंह एव थाना प्रभारी करेली की प्रशंसा की लोगो का कहना है कि करेली पुलिस ने काफी कम समय मे सभी लोगो को सुरक्षित बाहर निकाल लिया
फायर विभाग के सीएफओ भी मौके पर अपनी टीम के साथ पहुंचकर जायज़ा लिया
2026-08-17











