भारतीय किसान यूनियन प्रयाग के द्वारा डीजे के साथ बारा से मकदुम्मा पहाड़ तक 6 किलोमीटर की निकाली गई तिरंगा यात्रा।
संवाददाता- अजय पांडे प्रयागराज
प्रयागराज / भारतीय किसान यूनियन प्रयाग ने 80वे स्वतंत्रता दिवस पर असवा के मकदूम्मा पहाड़ी ध्वजारोहन किया। ज्ञात हो कि इन कुछ दिनों से राष्ट्रीय पक्षी मोर के मरने की। लगातार सूचना मिल रही है। जिस पर भारतीय किसान यूनियन प्रयाग आंदोलित है। और लगातार खनन पट्टा खारिज और राष्ट्रीय पक्षी मोरो की संरक्षण की बात कर रहे है। जिस पर कई बार आंदोलन व ज्ञापन भी दिया जा चुका है। भारतीय किसान यूनियन प्रयाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के के मिश्रा द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण मकदूम्मा पहाड़ी पर किया गया। और अपने समस्त कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ संकल्प लिया कि जब तक जीवन है तब तक मकदूम्मा पहाड़ी और उस पर प्रवास करने वाले राष्ट्रीय पक्षी मोरो का सुरक्षा व संरक्षण करते रहेंगे। इस पर उन्होंने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के बारे में भी चर्चा की। जिसके वन्य जीवो के साथ राष्ट्रीय पक्षी मोरो की संरक्षण की भी बात कही। कार्यक्रम की शुरुआत बारा से डीजे के साथ तिरंगा यात्रा कर मकदूम्मा पहाड़ी पर ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान कर सम्पन्य किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ऋषि पांडेय जिलाअध्यक्ष,संत लाल चौधरी राष्ट्रीय संगठन मंत्री, रूपेंद्र यादव जिला उपाध्यक्ष,राम भवन पटेल वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, बेबी चौधरी जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा,पार्वती,सविता,राकेश पाल ब्लॉक उपाध्यक्ष जसरा,सुनील पटेल ब्लॉक अध्यक्ष शंकरगढ़, दिनेश पटेल ब्लॉक अध्यक्ष जसरा, शिव कुमार जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा,राजेश कुमार वर्मा जिला महासचिव इंद्रावती,सोनू,महेंद्र पांडेय,राजकुमार,मिश्री लाल, शैलेन्द्र शुक्ला,आलोक त्रिपाठी, ओम प्रकाश मिश्रा,रंगोली, कुलदीप मिश्रा,अवनीश मिश्रा, राकेश मिश्रा,राकेश,सहित सैकड़ो महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।
2026-08-16











