जिलाध्यक्ष की खड़ी कार में तोड़फोड़, लैपटॉप चोरी सरोजनी नगर में हुई घटना से मचा हड़कंप, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच!

संवाददाता – निशा राजपूत
कानपुर नगर। सरोजनी नगर क्षेत्र में नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष एवं पत्रकार अमित कुमार की खड़ी कार में तोड़फोड़ कर कार के अंदर रखा लैपटॉप चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 122/1 सरोजनी नगर, कानपुर नगर की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार अमित कुमार की कार घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान अज्ञात लोगों द्वारा कार के शीशे आदि क्षतिग्रस्त किए गए और वाहन के अंदर रखा लैपटॉप चोरी कर लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

बताया जा रहा है कि घटना के समय आसपास कुछ लोगों द्वारा शराब पार्टी किए जाने की बात भी सामने आई है। अमित कुमार की ओर से पत्रकार अंकित सिंह तोमर, अमन वर्मा तथा कुछ अन्य अज्ञात व्यक्तियों पर घटना में संलिप्तता का संदेह जताया गया है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और पूरे मामले की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार में तोड़फोड़ एवं लैपटॉप चोरी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा घटनास्थल से संबंधित साक्ष्यों और उपलब्ध जानकारी के आधार पर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *