कृष्णा ब्यूटी लांज में पधारे गणपति बप्पा प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर मिले गिफ्ट और लड्डू!

कानपुर। गोविंद नगर स्थित प्रसिद्ध कृष्णा ब्यूटी लांज में गणेश महोत्सव के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट कृष्णा त्रिपाठी एवं रेनू भारती के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन भी मुख्य रूप से रेनू भारती ने किया।

गणेश महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गणेश थाली सजावट प्रतियोगिता में कविता कुशवाहा ने प्रथम, सुष्मा यादव ने द्वितीय तथा कीर्ति तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं रंगोली प्रतियोगिता में श्रुति तिवारी प्रथम, रक्षा सिंह द्वितीय तथा खुशी श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम में गिफ्ट पार्टनर किसना ज्वैलर्स डायमंड एंड गोल्ड, साकेत नगर की ओर से विजेता एवं रनर प्रतिभागियों को उपहार प्रदान किए गए। किसना ज्वैलर्स की ओर से मैनेजर अभिषेक एवं अंशिका ने प्रतिभागियों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना के साथ उत्सव का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *