आरपीएल सीजन-3 की ब्रांड एंबेसडर बनीं पूर्व राष्ट्रीय क्रिकेटर अलका सिंह!


Danish khan
दो जनवरी 2027 से बुढ़वा खेल मैदान में होगा आरपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट

कानपुर। आरपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के सीजन-3 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। टूर्नामेंट के चेयरमैन राजेश उत्तम के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कानपुर पहुंचीं उत्तराखंड महिला क्रिकेट टीम की चयनकर्ता एवं पूर्व राष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी अलका सिंह से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें आरपीएल क्रिकेट टीम का ब्रांड एंबेसडर बनने का प्रस्ताव दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।रविवार को शैफी के जन्मदिन समारोह में शामिल होने कानपुर पहुंचीं अलका सिंह का आरपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ और प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान चेयरमैन राजेश उत्तम, कोषाध्यक्ष हसन, उपाध्यक्ष शेखर, वाइस चेयरमैन मोनू मिश्रा, एहसान समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।चेयरमैन राजेश उत्तम ने अलका सिंह को आरपीएल सीजन-3 का ब्रांड एंबेसडर बनने का औपचारिक निमंत्रण दिया। सहमति मिलने के बाद अलका सिंह को टूर्नामेंट का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया। उन्होंने आरपीएल टीम के पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि दो जनवरी 2027 को बुढ़वा खेल मैदान में होने वाले आरपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के प्रचार-प्रसार में वह पूरी सक्रियता से सहयोग करेंगी।आयोजकों के मुताबिक टूर्नामेंट में देश के कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। अलका सिंह के ब्रांड एंबेसडर बनने पर प्रियाशू गुप्ता, काजू, आदिल, अब्दुल समेत अन्य लोगों ने खुशी जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *