संवाददाता-अजय पांडे प्रयागराज
प्रयागराज।कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना प्रभारी बारा संजय राय ने शनिवार देर शाम पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र में पैदल गश्त कर जायजा लिया।इस दौरान थाना प्रभारी ने मुख्य बाजार, भीड़-भाड़ वाले इलाकों,चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण किया। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की गई तथा दुकानदारों और आम नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा संबंधी जानकारियां लीं।थाना प्रभारी संजय राय ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की पहली प्राथमिकता है। पैदल गश्त का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का एहसास कराना और अराजक तत्वों में कानून का भय पैदा करना है। उन्होंने अधीनस्थों को निर्देशित किया कि रात्रि गश्त को और तेज किया जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए।गश्त के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी से स्थानीय लोगों में सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ा। इस मौके पर थाने के अन्य उपनिरीक्षक व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
2026-09-20











